Service is Devotion

Service is Devotion

The existence of Lord Shiva "Aghor" is believed to be there even before creation of life in universe. Aghor is an ancient spritual discipline and has been practised ever since the early days of Vedic Era. Words like "Aghor", "Aughad", "Kapalik", "Aghori", "Aughar", "Awadhoot" means the same, which is simple and natural state of consciousness.

Contact Info

B 3/335 Kring Kund, Shivala, Varanasi, Uttar Pradesh - 221005

About The Event

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह-2025

Event Date

24 August 2025

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह-2025

श्रद्धा सैलाब के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय 'बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह-2025' 

संपूर्ण संसार में अघोर परंपरा के आचार्य-ईष्ट, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी, का 'जन्मोत्सव समारोह' भक्ति के चरम उत्साह के साथ संपन्न हुआ ।

वर्तमान में संपूर्ण संसार में अघोर परंपरा के आचार्य-ईष्ट और वाराणसी स्थित बाबा कीनाराम जी की विश्वविख़्यात तपोभूमि 'बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड' तथा चंदौली जिले में स्थित बाबा कीनाराम जी की जन्मभूमि रामशाला, रामगढ़ स्थित 'बाबा कीनाराम मठ' के संयुक्त पीठाधीश्वर, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी, की अध्यक्षता व् मार्गदर्शन में तीन दिवसीय इस समारोह का शुभारंभ 22 अगस्त 2025 को हुआ ।

सुबह साफ़-सफ़ाई और दैनिक आरती के बाद रामायण के पाठ और क्रमशः सांस्कृतिक कार्यक्रम और 'विचार गोष्ठी' के बाद दैनिक सांयकालीन आरती होती थी । इस दरम्यान बाबा कीनाराम जी के दर्शन के लिए हज़ारों भक्तों का तांता दिन भर लगा रहता था ।

श्रद्धालुओं द्वारा घंटा-घड़ियाल के ज़रिये 'बाबा कीनाराम जी की जय- बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी की जय - 'हर हर महादेव' के गगनभेदी उद्घोष से पूरा 'बाबा कीनाराम मठ' गुंजायमान रहता था । इसके बाद सांस्कृतिक कला मंच पर, हज़ारों दर्शकों की मौज़ूदगी में, पेश होता था पूर्वांचल के नामचीन कलाकारों द्वारा भक्ति से सराबोर सुर और ताल का बेमिसाल संगम । 

'बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह-2025' में आस्था-भक्ति, दर्शन-पूजन, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का ये दौर कमोबेश इसी तर्ज़ पर आगामी 23 व 24 अगस्त 2025 को भी चला । आश्रम के बाहर 1-2 किलोमीटर के अंदर बहुत बड़ा मेला लगा हुआ था । खान-पान, झूला-चरखी एवं ख़रीददारी की, हज़ारों की संख्या में, दुकानें आमजन से गुलज़ार रहीं । दर्शन-पूजन के बाद मेले का लोग भरपूर आनंद लेते दिखे । 

तीन दिनों के इस विशाल-भव्य कार्यक्रम का समापन, 25 अगस्त 2025 को, सभी साधू-महात्माओं की विदाई के साथ हुआ । पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के मार्गदर्शन में सभी साधुओं का स्वागत कर उन्हें भोजन करा कर शॉल-श्रीफ़ल देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी । इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और 'बाबा कीनाराम जी की जय- बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी की जय - 'हर हर महादेव' के उद्घोष के साथ 'बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह-2025' के समापन की घोषणा की गयी ।