'श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस'
21 September 2025
श्रद्धा-विश्वास संग सोल्लास मनाया गया 'श्री सर्वेश्वरी समूह' का 'स्थापना दिवस'
परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा स्थापित, मानवता को समर्पित, 'श्री सर्वेश्वरी समूह' का 'स्थापना दिवस' (21 सितंबर को) परम पूज्य अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में सोल्लास मनाया गया ।
समूह की सभी शाखाओं में परंपरागत तरीक़े से धार्मिक औपचारिकताओं के बाद 'श्री सर्वेश्वरी समूह' का ध्वज फहराया गया । 'सर्वेश्वरी त्वम् पाहिमाम शरणागतं' के उद्घोष के साथ, कई जगहों पर, प्रभात फेरी भी निकाली गयी । अंत में भंडारा के तहत श्रद्धालुओं व् भक्तजनों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया ।
उपलब्ध पिक्चरों के ज़रिये, 'स्थापना दिवस' की, झलक