Service is Devotion

Service is Devotion

The existence of Lord Shiva "Aghor" is believed to be there even before creation of life in universe. Aghor is an ancient spritual discipline and has been practised ever since the early days of Vedic Era. Words like "Aghor", "Aughad", "Kapalik", "Aghori", "Aughar", "Awadhoot" means the same, which is simple and natural state of consciousness.

Contact Info

B 3/335 Kring Kund, Shivala, Varanasi, Uttar Pradesh - 221005

About The Event

Avataran Diwas

Event Date

01 May 2024

Avataran Diwas
1 मई को 'माँ सर्वेश्वरी ब्रह्मनिष्ठालय' मैलानी में सम्पन्न हुए कई ऐतिहासिक कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी जंक्शन के पास, नारंग गांव में, एक स्थान है- 'माँ सर्वेश्वरी ब्रह्मनिष्ठालय' । ये स्थान दुनिया भर के औघड़, अघोरियों के लिए ज़बरदस्त आस्था व आकर्षण का केंद्र है ।
1 मई 2024 को इस स्थान पर तीन अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए । सुबह 11 बजे इस स्थान पर, पूरी दुनिया में अघोर परम्परा के आराध्य, ईष्ट, अधिष्ठाता, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की  मूर्ति का अनावरण हुआ ।
इसके बाद 'अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान' के तत्त्वाधान में तथा संस्था की 'महिला मंडल' शाखा के सौजन्य से 2 स्थानीय परिवार की कन्याओं का दहेज रहित विवाह, आश्रम पद्धति से, दोपहर 2 बजे शुरु हुआ और 1 घंटे में संपन्न हो गया ।
सबसे आख़िरी में संध्या 7 बजे, पूरी दुनिया में, वर्तमान में अघोर परम्परा के अधिष्ठाता, ईष्ट, आराध्य तथा वाराणसी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ 'बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड' के वर्तमान पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी का अवतरण दिवस मनाया गया । भक्तों ने केक, मिष्ठान, पुष्प-माला के साथ अपने आराध्य का अवतरण दिवस मनाया । इस समस्त कार्यक्रमों में आश्रमवासियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी प्रसन्नता और उत्साह के साथ भाग लिया ।