Abhishek Diwas
10 February 2024
यूँ तो अघोर परंपरा में तिथि के हिसाब से कई पर्व मनाए जाते हैं , लेकिन उनमें से कुछ बेहद ख़ास होते हैं । 10 फ़रवरी की तारीख़ , इस परंपरा की अहम तारीख़ों में से एक है । वाराणसी स्थित अघोर परंपरा के तीर्थ स्थान, 'बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड' पर हर साल 10 फ़रवरी को इस पीठ के 10वें पीठाधीश्वर, बाबा राजेश्वर राम जी, का 'निर्वाण दिवस' तथा इसी दिन वर्तमान (11वें) पीठाधीश्वर, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी, का 'अभिषेक दिवस' और यहाँ से संबद्ध समाजिक संस्था, 'अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान', का 'स्थापना दिवस' एक साथ मनाया जाता है ।